फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tradition broken this eid

इस ईद टूट गई सालों पुरानी परंपरा

Wed, 30 Jul 2014 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 30 Jul 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
tradition broken this eid

पड़ोसी मुल्क की नापाक हरकत की वजह से सीमा पर खेतीबाड़ी ही प्रभावित नहीं हुई है, बल्कि त्योहारों का रंग भी फीका पड़ा है।

विज्ञापन


उस पार से घुसपैठ और दहशत का माहौल बनाए रखने के मंसूबे से भारतीय क्षेत्र में लगातार की जाने वाली गोलाबारी ने खुशियां बांटने की परंपरा में भी कड़वाहट भरी है।

चांद के दीदार के साथ मंगलवार को भारत-पाक में ईद तो मनाई गई, लेकिन सरहद पर एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर मुबारकबाद देने का वह पल नहीं आया।

पाक महीने में शांति और अमन की दुआ मांगने वाले भी दोनों मुल्कों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान करने की बेला का इंतजार करते रहे, ताकि त्योहार के बहाने कुछ तल्खी कम हो, लेकिन गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाने का वह पहर नहीं आया।

विज्ञापन

क‌िसी ने की ईद पर पहल

tradition broken this eid

आज का दिन एक-दूसरे से खुशियां बांटने का था। लेकिन सीमा पर वह खुशियां गायब दिखीं। पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर का बार-बार उल्लंघन कर गोलाबारी किए जाने के चलते गर्मजोशी से गले लगाने की परंपरा को तोड़ने पर मजबूर किया।

बदले हालात के चलते सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच आरएस पुरा सेक्टर में मिठाइयों का आदान-प्रदान भी नहीं हो सका।

गौरतलब है कि आरएस पुरा सेक्टर में ईद के मौके पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान होता रहा है, लेकिन इस बार इस तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ।

फ्लैग मीटिंग भी नहीं हुई

tradition broken this eid

पाकिस्तान द्वारा बार-बार संघर्ष-विराम का उल्लंघन करने पर दोनों देशों के बीच बने तनाव के चलते सीमा पर इस बार ईद के अवसर पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा पर फिलहाल इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए मना किया गया है।

पहले त्योहारों पर पाकिस्तान की ओर से मिठाइयों का आदान-प्रदान करने के लिए सीमा सुरक्षा बल को न्योता दिया जाता था, लेकिन इस बार न तो पाकिस्तान की ओर से पहल की गई न ही सीमा सुरक्षा बल द्वारा कोई नरम रुख दिखाया गया।

लिहाजा सरहद पर त्योहार की रौनक की आस अधूरी रही। सीमा पर तनाव होने की स्थिति में सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग का आयोजन भी नहीं हो सका है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने सेना के फैसलों को सराहा

tradition broken this eid

सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोसी को अपने आसपास बेहतर माहौल बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए, लेकिन पाकिस्तान की ओर से कभी भी ऐसा नहीं किया गया।

इसके बजाय उस तरफ से कभी घुसपैठ का प्रयास किया जाता है, तो कभी दहशत का माहौल बनाए रखने के लिए सीमांत ग्रामीणों को निशाना बनाया जाता है।

गुलाबगढ़ बस्ती के चौधरी श्रवण सिंह, सरपंच चौधरी अर्जुन सिंह, सरपंच स्वर्ण लाल भगत के अनुसार पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ ईद पर मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं करने का फैसला बेहतर है।

आए दिन पाकिस्तान की ओर सीमा सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों सहित ग्रामीणों को निशाना बनाया जाता है। ऐसे में मिठाइयों का आदान-प्रदान करने के बजाए पड़ोसी देश को उसकी गलती का एहसास करवाना उचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed