{"_id":"5b2d30a34f1c1bb06e8b9461","slug":"tracking-chips-to-be-installed-in-amarnath-yatra-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा में जाने वाली गाड़ियों में ट्रैकिंग चिप लगाई जाएगी: पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा में जाने वाली गाड़ियों में ट्रैकिंग चिप लगाई जाएगी: पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले हफ्ते शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा से जुड़ी गाड़ियों में इस बार पुख्ता सुरक्षा के लिहाज से ट्रैकिंग चिप लगाई जाएगी। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एस डी सिंह जामवाल ने बताया, ‘‘पंजाब की सीमा से जम्मू कश्मीर के प्रवेश बिंदु लखनपुर में विशेष काउंटर बनाए जाएंगे। अमरनाथ तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिये उनमें ट्रैकिंग चिप लगाए जाएंगे।’’ हिमालय पर 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिये 60 दिवसीय यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 27 जून को भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होगा। जामवाल ने कहा कि गांदेरबल के बालटाल और अनंतनाग के पहलगाम आधार शिविरों के लिये रवाना होने के बाद गाड़ियों पर नजर रखने के लिये ऐसी तकनीक का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। ये दो रास्ते पवित्र गुफा तक तीर्थयात्रियों को लेकर जाते हैं जहां बाबा बफार्नी विराजमान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व की तरह ही तीर्थयात्री काफिले में यहां आधार शिविर से रवाना होंगे और ट्रैकिंग चिप के जरिये हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई वाहन पीछे न छूट जाए या रास्ता न भटक जाए।’’
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस साल यात्रा के लिये सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालु बिना किसी डर के यात्रा करें। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों और राज्य तथा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां साथ मिलकर काम कर रही हैं।’’ जामवाल ने कहा कि हम किसी भी स्थिति ने निपटने के लिये तैयार हैं।