स्कीइंग के दीवानों को गुलमर्ग में बर्फ का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग और पर्यटन स्थल गुलमर्ग में पिछले विंटर सीजन की तुलना में इस सीजन में कम बर्फबारी हुई है। यही कारण है कि स्कीइंग करने वाले विदेशियों की संख्या नहीं बढ़ पाई।
रिकार्ड बर्फबारी के इंतजार में स्नो फेस्टिवल तक आयोजित नहीं हो पा रहा। मौसम विभाग की मानें तो फरवरी महीने में खूब बर्फबारी होगी।
पर्यटन विभाग भी इस इंतजार में है कि रिकार्ड बर्फबारी हो और स्नो फेस्टिवल आयोजित किया जाए। वर्ष 2012 में गुलमर्ग में दिसंबर महीने में रिकार्ड बर्फबारी हुई थी। इसके बाद से ही दिसंबर महीने में लगातार बर्फबारी कम हो रही है।
घरेलू पर्यटकों से गुलजार, विदेशियों का इंतजार
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि पिछले विंटर सीजन की तुलना में इस सीजन में बर्फबारी कम हुई है। पिछले कुछ सालों से मौसम को लेकर अनिश्चितात रहती है। उम्मीद है कि फरवरी में अच्छी बर्फबारी होगी।
वर्ष 2014 में दिसंबर महीने और 2015 जनवरी के पहले पंद्रह दीनों में गुलमर्ग में 30, 806 पर्यटक पहुंचे। इनमें 5332 पर्यटक विदेशी थे। जबकि 2015 दिसंबर महीने और 2016 के पहले पंद्रह दिन में 80379 पर्यटक पहुंचे।
लेकिन इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 3 हजार के पास रही। 60 हजार पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर भी विदेशी पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ पाई। दरअसल, गुलमर्ग में तीन से चार फुट बर्फ घरेलू पर्यटकों को लुभाने के लिए काफी है, लेकिन विदेशी पर्यटक 15 से 20 फुट तक बर्फबारी पसंद करते हैं।