{"_id":"58ea6aba4f1c1bd0355b5488","slug":"tourists-exit-from-the-channel-image-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर को लेकर चैनलों की छवि से बाहर निकलें पर्यटक: महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर को लेकर चैनलों की छवि से बाहर निकलें पर्यटक: महबूबा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के दौरे पर आए जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के छात्रों के एक दल ने रविवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। दल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान घाटी की सुंदरता और यहां के लोगों की मेहमाननवाजी जानने की सलाह दी।
उन्होंने छात्रों से यहां के विभिन्न विश्वविद्यालयों का दौरा करने और उनके समकक्षों के साथ बातचीत करने के लिए कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को मनभावन बादामी बाग को देखने का सुझाव दिया, जो इन दिनों बादाम, आड़ू और चेरी के फूलों से भरा है।
मुख्यमंत्री ने छात्रों के दल से कुछ टेलीविजन चैनलों द्वारा कश्मीर से संबंधित बनाई गई छवि से बाहर निकलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कश्मीर देश में महिलाओं की यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित जगह है। उन्होंने छात्रों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ फिर से आने के लिए कहा। डीन छात्र कल्याण प्रो. तस्नीम मीनई घाटी में यात्रा के दौरान छात्रों के साथ हैं।