फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tourists celebrating white Christmas in Gulmarg

गुलमर्ग में पर्यटक मना रहे व्हाइट क्रिसमस, हसीन वादियों में पांच फुट बर्फ

Wed, 25 Dec 2019 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, गुलमर्ग
अमृतपाल सिंह बाली, गुलमर्ग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Dec 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
Tourists celebrating white Christmas in Gulmarg
white christmas - फोटो : अमर उजाला

न्यू ईयर और व्हाइट क्रिसमस मनाने के लिए पर्यटक गुलमर्ग पहुंच रहे हैं। बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी काफी खुश हैं। प्रसिद्ध सेंट मैरी चर्च की सजावट भी देखने लायक है।  

विज्ञापन


श्रीनगर से करीब 60 किलोमीटर दूर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। हसीन वादियां करीब 5 फुट बर्फ से ढकी हुई हैं। सर्दियां शुरू होते ही पहली बर्फबारी के बाद जहां गुलमर्ग देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद है। 
विज्ञापन


वहीं न्यू ईयर और क्रिसमस पर पर्यटकों की संख्या और बढ़ जाती है। विदेशों में बर्फबारी के बीच व्हाइट क्रिसमस का अलग ही महत्व है। भारत में ऐसा अनुभव केवल कश्मीर का ताज कहलाए जाने वाले गुलमर्ग में ही मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से आई जुली घोष कहती हैं कि मुंबई में तो बर्फ होती नहीं इसलिए हम यहां व्हाइट क्रिसमस मनाने आते हैं। हम यहां बहुत एंजॉय कर रहे हैं। कश्मीर के लोग काफी मददगार हैं और उनकी मेहमान नवाज़ी भी बहुत अच्छी है। 

जैसा सुनने को मिलता है वैसा कुछ नहीं है। सबकुछ शांत और अच्छा है। ऊपर वाले ने इस जगह को अच्छे से तराशा है। इससे अच्छी जगह व्हाइट क्रिसमस मनाने के लिए कोई और नहीं है।

मुंबई की पलक के मुताबिक बर्फ के बीच परिवार के साथ क्रिसमस मनाने से अच्छी बात और क्या हो सकती है। लोगों से यही कहना चाहती हूं कि कश्मीर आइये और यहां क्रिसमस मनाइये, तभी इस जगह को अच्छे से जान पाएंगे। 

छोटे बच्चे प्रतियूष ने कहा कि यहां सब कुछ बहुत अच्छा है। यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं। यहां के शांत और सुंदर नज़ारों के साथ मौसम एक अनोखा ही अनुभव देता है। मैं दोस्तों से कहूंगा... एक बार कश्मीर जरूर जाएं।

पर्यटन इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी खुश
 पिछले करीब पांच महीने से मायूस पर्यटन क्षेत्र से जुड़े स्थानीय लोगों के चेहरों पर एक बार फिर से खुशी लौट आई है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले विंटर सीजन में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पर्यटक कश्मीर का रुख करेंगे। एक स्थानीय टूर गाइड दिलावर हुसैन ने कहा कि काफी अच्छा लग रहा है कि पर्यटकों ने यहां का रुख किया है। 


काफी टाइम के बाद हमने यहां टूरिस्ट को घुमाया है। एक अन्य टूर गाइड रियाज़ अहमद ने कहा कि गुलमर्ग में पिछले करीब 18 साल से काम कर रहा हूं। तनावपूर्ण हालात के चलते पिछले 5 महीनों से हमें पर्यटकों का इंतजार था लेकिन अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed