फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourist place mansar lake in jammu

गरमी में राहत पाने के लिए जा सकते है मानेसर झील!

Tue, 15 Jul 2014 06:19 PM IST
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, जम्मू
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 15 Jul 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
tourist place mansar lake in jammu
इन दिनों जम्मू और उसके आस-पास के इलाकों में भीषण गरमी पड़ रही है। इस भीषण गरमी में लोगों को अगर किसी चीज से सुकून मिल सकता है तो वह पानी। अगर आप छुट्टी के दिन गरमी से बेहाल है तो मानेसर झील आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन


मानेसर झील जम्मू से 62 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। मानेसर झील जम्मू के सबसे पॉपुलर पिकनिक स्पॉट में से एक है। ये झील चोरों और से बेहद ही खूबसूरत जंगल से घिरी हुई है। जो आपको इस गरमी में एक सुखद आनन्द प्रदान करेगा।
विज्ञापन


मानेसर झील के पूर्वी किनारे पर एक बहुत ही प्रसद्धि शेषनाग का मंदिर है। इस मंदिर की खास बात ये है कि इसकी बनावट छह फन वाले नाग के जैसी है। इस झील से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं भी हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये झील अर्जुन के बाण मारने से बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौराणिक कथाओं और टूरिस्ट प्लेस होने की वजह से यहां काफी लोग आते हैं। फिर चाहे वे शेषनाग के दर्शन करने या फिर पिकनिक मनाने। इस झील पर जम्मू सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रजेक्ट चला रही है।

क्या है देखने लायक-

इस झील में देखने लायक तरह-तरह की पौधों की प्रजातियां और पानी में कई तरह की रंगीन मछलियां और पानी पर तैरती हुई बतखें है। वाइल्डलाइफ सेंचुरी ने यहां पर हिरन, नीलगाय, पानी पर रहने वाले पक्षी और भी कई तरह के पशु पक्षी उपलव्ध करवाए हैं।

यहां पर आप लोकल संस्कृति का भी आनन्द उठा सकते हैं। इस इलाके में गुर्जर और बकरवाल समुदाय के लोग रहते हैं। जिनकी अपनी एक अलग रहन-सहन के तौर तरीके हैं। इन जनजातियों मे देखने लायक यहां की महिलाओं के पारंपरिक पररिधान और आभूषण है।


कैसे पहुंचे यहां तक-

इस झील के किनारे कई और भी मंदिर बने हुए हुए हैं, उनहें बी देखा जा सकता है। इन मंदिरों में उमापति महादेव और नरसिम्हा मंदिर खास हैं। मानेसर के लिए केवल सड़क सुविधा उपलब्ध है। एमएच-1 हाईवे से यहां तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed