फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourist news

Jammu News: पर्यटकों के लौटने का इंतज़ार कर रही मानसर झील

विज्ञापन
tourist news
सांबा। पाकिस्तान के साथ तनाव और सीज फायर के बाद प्रमुख पर्यटन स्थल मानसर झील पर्यटकों के लौटने का इंतज़ार कर रही है। पर्यटन सीजन के बावजूद अभी भी मानसर में पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मई खत्म होने को है, इसके बावजूद पर्यटकों की संख्या आशातीत नहीं है। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच यहां सैलानियों की भीड़ उमड़ती है लेकिन इस बार मानसर में सन्नाटा पसरा है। होटल और रेस्टोरेंट खाली पड़े हैं। बाजारों में रौनक नहीं है और नावों के चप्पू भी शांत हैं। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार इस बार पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबारी उम्मीद लगाए बैठे है कि कब मानसर में रौनक लौटेगी और पर्यटन व्यवसाय पटरी पर वापस लौटेगा।
विज्ञापन


मानसर क्षेत्र पूर्ण रूप से पर्यटन व्यवसाय पर ही निर्भर है। पहलगाम हमले के बाद पर्यटकों की संख्या भारी गिरावट आई। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों का व्यवसाय पूरी तरह से ठप है और आमदनी न के बराबर रह गई है। तनाव के बाद हुए सीज़फायर के बाद हमें उम्मीद जगी थी कि पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी लेकिन अभी भी मानसर में चंद घरेलू पर्यटकों को छोड़कर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनय शर्मा, होटल संचालक


गर्मियों में अप्रैल से जून माह तक मानसर और सरुईंसर झील का नज़ारा देखने के लिए सैकड़ों सैलानी यहां आते हैं। रविवार और छुट्टी के दिन पर्यटकों की भारी भीड़ जुटती थी, जिससे मानसर के सैकड़ों लोगों का कारोबार चलता था। आजकल मानसर पर्यटक स्थल सुनसान पड़ा है। दुकान, होटल, रेस्टोरेंट और नाव संचालकों का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हालत यह हो गई है कि परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। होटल और रेस्टोरेंट में रखे कर्मचारियों का वेतन देना मुश्किल हो रहा है। -विक्रांत कुमार, होटल व्यवसायी
पहलगाम हमले से जम्मू संभाग का पर्यटन व्यवसाय भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पड़ोसी देश जम्मू कश्मीर में शांति और स्थिरता को भंग करने के लिए नापाक हरकते करता रहता है। हालांकि भारत सरकार की ओर से उसे मुंहतोड़ जवाब दिया गया है, जिसको लेकर लोग संतुष्ट हैं। अब सीज़फायर के बाद ऐसी उम्मीद जगी थी कि मानसर में फिर रौनक लौटेगी और हमारा कारोबार चलेगा, लेकिन अभी इंतज़ार जारी है। पर्यटकों से भी अपील है कि जम्मू कश्मीर के हालात अब बेहतर और सुरक्षित हैं। लोग आएं और यहां की ख़ूबसूरती का नज़ारा लें।

-नरिंदर कुमार, रेस्टोरेंट मालिक

मानसर में पर्यटन को बढ़ावा देने और सैलानियों को आकर्षित करने के योजना बनाने की जरूरत है। हर वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सैलानी मानसर भी आते हैं। इस बार तीन जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में अब पर्यटन व्यवसायियों को श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
-अक्षय कुमार, होटल मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed