{"_id":"dab5f94f3f7aba15c9cbdb615456ca7a","slug":"tourist-enjoying-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बर्फ का लुत्फ उठा रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बर्फ का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 07 Jul 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में पड़ रही कड़ाके की गर्मी से बचने के लिए पर्यटक कश्मीर घाटी का रुख कर रहे हैं। जुलाई के महीने में भी पर्यटकों को कश्मीर के हिल स्टेशन पर बर्फ देखने को मिल रही है। वहीं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग भी काफी पर्यटकों की उमड़ रही भीड़ से प्रसन्नता का इजहार कर रहे हैं। कश्मीर घाटी के विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशनों पर जुलाई के महीने में भी बर्फ मौजूद है और इस कारण वहां का तापमान अभी भी 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
विज्ञापन
बर्फ के मौजूद होने से वहां के वातावरण में चल रही ठंडी हवाएं और सुहाना मौसम देश भर से कश्मीर घूमने आए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वह गर्मी से बचने के लिए और यहां के खूबसूरत नजारों से रूबरू होने के लिए काफी संख्या में धरती के स्वर्ग कहलाए जाने वाले कश्मीर के हिल स्टेशनों का रुख कर रहे है। ठंडे मौसम के कारण सोनमर्ग और गुलमर्ग की पहाड़ियों पर अभी भी बर्फ मौजूद है।
विज्ञापन
पर्यटकों को यकीन नहीं होता कि कश्मीर में इस मौसम में भी बर्फ देखने को मिल रही है। दिल्ली से आई सिमरन के अनुसार वह सोनमर्ग घूमने गई थी और वहां थाज्वास ग्लेशियर पर उन्हें काफी बर्फ देखने को मिली। उन्हे यह देख यकीन नहीं हुआ कि जुलाई के महीने में बर्फ देखने को मिल रही है। एक और पर्यटक नितिन जैन के अनुसार सोनमर्ग में इतना सुहाना मौसम और ठंडी हवाएं महसूस करने को मिली और वह भी जुलाई के महीने में काफी आनंद आया।
विज्ञापन
उनका मानना है कि यहां की सुंदरता और यहां के नजारे जन्नत के नजारे से कम नहीं। सोनमर्ग के अलावा अभी गुलमर्ग की पहाड़ियों पर भी पर्यटकों को बर्फ देखने को मिल रही है लेकिन वहां पर्यटकों को बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए अफरवट पहाड़ की चोटी तक जाना पड़ता है जहां जाने के लिए या तो घोड़ा एक साधन है या फिर गंडोला (केबल कार) के द्वारा फेज-2 तक जाना पड़ता है।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी की अर्थ व्यवस्था पर्यटन पर काफी ज्यादा निर्भर करती है और पर्यटकों की उमड़ती भीड़ को देख पर्यटन क्षेत्र के लोग काफी खुश दिख रहे हैं। उनके अनुसार उन्हें काफी खुशी है कि पर्यटक कश्मीर का रुख कर रहे हैं और उम्मीद जताई कि और ज्यादा पर्यटक कश्मीर का रुख करें जिससे उनके रोजगार में भी बढ़ोतरी हो।