फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tourism Minister said that do not include Ladakh in historical advisory

ऐतिहाती एडवाइजरी में लद्दाख को शामिल न करें, पर्यटक सुंदरता के साथ शांति भी चाहता हैः पर्यटन मंत्री

Fri, 06 Sep 2019 11:40 AM IST
प्रशांत कुमार एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 06 Sep 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Tourism Minister said that do not include Ladakh in historical advisory
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल

लद्दाख पर्यटन के मानचित्र पर अलग चमके इसके लिए सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन कहा कि वह सभी दूतावासों को पत्र लिखेंगे कि भविष्य में जम्मू कश्मीर को लेकर जारी होने वाली किसी ऐतिहाती एडवाइजरी में नवगठित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को शामिल न करें।

विज्ञापन


एक दिन पहले स्थानीय पर्यटन से जुड़े लोगों ने मंत्री से यह अनुरोध किया था कि वह दुनिया को यह बताएं लद्दाख अब जम्मू-कश्मीर का हिस्सा नहीं है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए यह इलाका पूरी तरह शांत और सुरक्षित है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यटक सुंदरता देखना चाहते हैं, लेकिन वे साथ ही शांति भी चाहते हैं। यदि आप पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं तो हमें सुविधाएं विकसित करनी होगी। इसमें समय लगेगा। हमें प्रशिक्षण देने वाले संस्थानों की भी आवश्यकता है। कई चीजों पर काम किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पर्यटन क्षेत्र से अपील की वह केंद्रीय मंत्रालय के साथ मिलकर क्षेत्र के लिए एक पर्यटन नीति बनाएं। कह, संसाधनों का वितरण और बुनियादी ढांचों में निवेश लेह और कारगिल में समान रूप से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed