{"_id":"7a3ae58b9bad2d9e512637ef0043c206","slug":"tourism-dept-begins-river-cruises-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी कहवे के साथ लें पर्यटन स्थलों का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी कहवे के साथ लें पर्यटन स्थलों का मजा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 12 May 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने कश्मीर में आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए रिवर क्रूज (समुद्र पर्यटन) सुविधा शुरू की है। इसके तहत विभाग पर्यटकों को शहर के प्राचीन और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की सैर कराएगा। पर्यटकों को श्रीनगर शहर के एलडी मेमोरियल, शेरगड़ी, खानगाह मोला और हजरत बुलबुल शाह की सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन
पर्यटकों को इन स्थलों की जानकारी देने के लिए गाइड भी रहेंगे, जो इतिहास और अहमियत दोनो के बारे बताएंगे। पर्यटकों को सैर के अलावा जाफरानी कश्मीरी कहवा भी मिलेगा। मंगलवार को विभाग के संयुक्त निदेशक तसदक हुसैन ने इसका उद्घाटन किया। पर्यटन विभाग और सिंचाई विभाग के कई अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। झेलम नदी में यह सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन