फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tourism Department Organised Golf Tournament

Jammu News: गोल्फ बनेगा पर्यटकों को जोड़ने का माध्यम

विज्ञापन
Tourism Department Organised Golf Tournament
पर्यटन निदेशालय ने आयोजित किया गोल्फ टूर्नामेंट
विज्ञापन

-फोटो पीएच1 फोल्डर में
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पर्यटन विभाग गोल्फ के माध्यम से पर्यटकों को जोड़ने की कवायद में जुटा है। इसी कड़ी में गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जम्मू तवी गोल्फ कोर्स सिद्दड़ा स्थित क्लब परिसर में आयोजित टूर्नामेंट में 96 गोल्फरों ने हिस्सा लिया।
पर्यटन विभाग की सचिव यशा मुद्गल के नेतृत्व में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल संस्कृति के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रमुख सचिव, कृषि, बागवानी, फ्लोरीकल्चर, पार्क एवं गार्डन, शैलेन्द्र कुमार ने किया। शैलेन्द्र कुमार ने गेंद को हिट कर खेल की शुरुआत की। इस मौके पर पर्यटन निदेशक विकास गुप्ता, जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के सचिव मानव गुप्ता और सहायक निदेशक पर्यटन सुनैना शर्मा मेहता मौजूद रहीं। शैलेन्द्र कुमार ने खेल और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों को निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एक विशेष आयोजन गोल्फिंग डे आउट लेडीज पुटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य महिलाओं की गोल्फ में भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। टूर्नामेंट का समापन एक भव्य समापन समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेताओं और शानदार प्रदर्शन करने वालों को ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed