फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tough situation in kashmir valley ahead of elections

कश्मीर में हिंसा के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रेल सेवा और इंटरनेट पर रोक

Mon, 10 Apr 2017 12:41 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 10 Apr 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
tough situation in kashmir valley ahead of elections
कश्मीर में रेल सेवा पर रोक - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर घाटी में लोकसभा चुनावों के दौरान हुई हिंसा के बाद माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा के बाद घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक कश्मीर घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा को लेकर सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर घाटी में इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई है। 

विज्ञापन


कश्मीर में हालातों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से घाटी में रेल सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। इस क्रम में बनिहाल से बारामुला के बीच चलने वाली रेल सेवाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोपियां में पोलिंग बूथ को लगाई आग

tough situation in kashmir valley ahead of elections
पोलिंग बूथ को लगाई आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर

कश्मीर में रविवार को हुई हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कश्मीर में रविवार को हुई हिंसा के बाद जहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं वहीं घाटी में उपद्रवियों ने एक और मतदान केंद्र को निशाना बनाया है।

जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में अनंतनाग लोकसभा सीट पर आगामी 12 अप्रैल को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए बनाए गए एक पोलिंग बूथ को उपद्रवियों ने आग लगा दी है। 

जानकारी के मुताबिक ये घटना 9-10 अप्रैल की रात की है, जब शोपियां के पद्दार गांव में आगामी चुनाव के लिए पोलिंग बूथ बनाए गए एक प्राइमरी स्कूल को आग लगा दी गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed