{"_id":"58d278d94f1c1ba16e1a1d5f","slug":"tough-response-to-terrorism-is-must-says-nirmal-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी: डा. निर्मल सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी: डा. निर्मल सिंह
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 22 Mar 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है, इसलिए इसका मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। एक राहत शिविर के उद्घाटन अवसर पर डिप्टी सीएम ने 500 जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक आरएस पुरा डा. गगन भगत, भाजपा नेता ममता सिंह, बरिंदर शर्मा, सरदार हरदयाल सिंह अमन आदि मौजूद थे।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह राहत शिविरों और कार्यों का आयोजन करते हुए सामाजिक और अन्य संबंधित क्षेत्रों में संरक्षक की भूमिका अदा करते रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संगठन ने राष्ट्रवादी विचारों को मजबूत करने में भी योगदान दिया है और पंजाब में चरम पर आतंकवाद के दौरान भी अपने प्रकाशनों और अन्य संबंधित गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रवाद को बल दिया। सिंह ने कहा कि स्वर्गीय लाला जगत नारायण ने भी जीवन दिया और राष्ट्र विरोधी ताकतों के हाथों शहीद हुए।
विज्ञापन