{"_id":"57acb3db4f1c1b3a1cee5ada","slug":"torn-posters-of-health-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री के पोस्टर को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री के पोस्टर को बनाया निशाना
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री का पोस्टर फाड़ा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रियों, नेताओं के चित्र वाले पोस्टर फाड़ने के शगल का शिकार एक बार फिर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत बने हैं। पिछले दिनों कठुआ में ऐसे ही एक घटनाक्रम में बाली भगत के चित्र वाले पोस्टरों को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया गया था।
इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। अब जम्मू के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के फ्लाईओवर की ओर गेट के बाहर लगे फ्लैक्स बोर्ड से बने बाली भगत के चित्र के कमर के नीचे का हिस्सा फाड़ दिया गया है। इस घटना पर कोई भी स्वास्थ्य अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
अस्पताल के फ्लाईओवर की तरफ स्थापित गेट को शाम 4 बजे के बाद बंद कर दिया जाता है। गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहता है।
ऐसे में आशंका है कि देर शाम से लेकर रात के बीच शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। गेट के साथ स्थापित फ्लोरीकल्चर विभाग के छोटे से पार्क में शाम ढलने के बाद शराबियों का जमावड़ा रहता है।