फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Took stock of relief and rehabilitation measures in Anantnag

Jammu News: अनंतनाग में लिया का राहत और पुनर्वास उपायों का जायजा

Tue, 09 Sep 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 09 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Took stock of relief and rehabilitation measures in Anantnag
अनंतनाग। केंद्रीय दल ने सोमवार को अनंतनाग जिले में हाल ही में हुई भारी वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अनंतनाग का दौरा किया। दल ने जिला प्रशासन के साथ एक संक्षिप्त बैठक भी की और जिले में किए जा रहे राहत और पुनर्वास उपायों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान, अनंतनाग के उपायुक्त ने दल को नुकसान की सीमा, राहत उपायों जैसे कि कमजोर परिवारों को निकालना, अस्थायी आश्रयों का प्रावधान, संपर्क बहाल करना, स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी हस्तक्षेपों के साथ-साथ दीर्घकालिक पुनर्वास की आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन

शोपियां का भी किया दौरान

शोपियां। केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल ने सोमवार को शोपियां जिले में हाल ही में आई बाढ़ और लगातार बारिश से हुए नुकसान और जिला प्रशासन द्वारा किए गए राहत एवं पुनर्वास उपायों का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की। शोपियां के उपायुक्त शिशिर गुप्ता ने आईएमसीटी के सदस्यों के समक्ष शोपियां जिले में हुए नुकसान का विस्तृत आकलन प्रस्तुत किया। आईएमसीटी के सदस्यों में एनडीएमए, ग्रामीण विकास मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, कृषि एवं किसान कल्याण, ऊर्जा और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। बैठक के दौरान, डीसी ने आपदा तैयारी ढांचे पर एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। बाढ़ के दौरान बाधित हुई सेवाओं की तत्काल बहाली और जिले में किए गए राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed