{"_id":"57696f784f1c1bb571b47eac","slug":"tommorow-voteing-in-anantnag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में मतदान आज, महबूबा सहित 8 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में मतदान आज, महबूबा सहित 8 प्रत्याशी मैदान में
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग बूथ पर तैनात सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : Amar Ujala
अनंतनाग उपचुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान बुधवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। सुरक्षा बलों ने मतदान केंद्रों को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। शहर में प्रवेश करने वाले रास्ते सील कर दिए गए हैं। यहां लगे नाकों पर आने-जाने वालों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
चुनाव में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस प्रत्याशी हिलाल अहमद शाह और नेकां प्रत्याशी इफ्तिखार हुसैन मिसगर सहित आठ प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। पांच निर्दल भी भाग्य आजमा रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
सीईओ शांतमनु ने बताया कि मतदाताओं की कुल संख्या 84124 है। इसमें 4234 विस्थापित तथा 57 सर्विस वोटर हैं। 104 पोस्टल बैलेट डिस्पैच किए गए हैं। 20 मतदान केंद्रों को माडल मतदान केंद्र तथा 20 मतदान केंद्रों पर वेबकैम की व्यवस्था की गई है। सभी वेबकैम की टेस्टिंग कर ली गई है।

Trending Videos
आतंकी घटनाओं से चुनाव संवेदनशील
शहर में प्रवेश करने वाले रास्ते सील
- फोटो : Amar Ujala
वहीं पांच केंद्रों पर वीडियोग्राफी होगी। 77 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। ईवीएम की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर नागरिक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था है। सुरक्षा बलों की 40 कंपनियां तैनात की गईं हैं। मंगलवार को पुलिस तथा प्रशासन के आला अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
अनंतनाग इलाके में हाल की आतंकी घटनाओं, अलगाववादियों और हिजबुल मुजाहिदीन के चुनाव बहिष्कार संबंधी पोस्टरों की वजह से चुनाव काफी संवेदनशील हो गया है।
घर-घर समर्थकों ने मांगे वोट
चुनाव प्रचार थमने के बाद पीडीपी, कांग्रेस तथा नेकां के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने घर-घर घूमकर वोट मांगे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इसके लिए मोहल्ले तथा बाजार के हिसाब से क्षेत्र बांटे गए थे।