{"_id":"5e8475f88ebc3e76d156c907","slug":"toll-tax-increased-in-jammu-and-kashmir-recovery-will-be-done-after-the-lockdown-ends-nhai-released-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में टोल टैक्स बढ़ा, एनएचएआई ने जारी की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में टोल टैक्स बढ़ा, एनएचएआई ने जारी की सूची
Wed, 01 Apr 2020 04:37 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 Apr 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वित्त वर्ष में जम्मू संभाग के ठंडी खुई सरोर, बन टोल प्लाजा नगरोटा और लखनपुर से यात्रा करने वालों को जेब और ढीली करनी पड़ेगी। तीनों टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी गई है। लॉकडाउन के चलते फिलहाल टोल प्लाजा बंद है। कोरोना वायरस को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी वाहनों की आवाजाही भी नहीं हो रही है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद स्थिति की समीक्षा कर नई दरों के आधार पर ही वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक हेमराज के अनुसार टोल प्लाजा पर निजी वाहनों पर औसतन पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अधिकारी के अनुसार होलसेल प्राइस इंडेक्स में बढ़ोतरी के हिसाब से टोल बढ़ाया जाता है। ठंडी खुई टोल प्लाजा पर निजी वाहनों से इस समय 65 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लखनपुर टोल प्लाजा
| वाहन | एक बार यात्रा | वापसी यात्रा | मासिक पास | व्यावसायिक वाहन (जिले में पंजीकृत) |
| कार, जीप, वैन व एलएमवी | 85 | 130 | 2,850 | 45 |
| एलसीवी, एलजीवी/मिनीबस | 140 | 205 | 4,605 | 70 |
| बस व ट्रक | 290 | 435 | 9,650 | 145 |
| थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहन | 315 | 475 | 10,525 | 160 |
ठंडी खुई टोल प्लाजा
| वाहन | एक बार यात्रा | वापसी यात्रा | मासिक पास | व्यावसायिक वाहन (जिले में पंजीकृत) |
| कार, जीप, वैन व एलएमवी | 70 | 105 | 2,305 | 35 |
| एलसीवी, एलजीवी/मिनीबस | 110 | 165 | 3,720 | 55 |
| बस व ट्रक (2 एक्सल) | 235 | 350 | 7,795 | 115 |
| थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहन | 255 | 385 | 8,505 | 130 |
बन टोल प्लाजा
| वाहन | एक बार यात्रा | वापसी यात्रा | मासिक पास | व्यावसायिक वाहन (जिले में पंजीकृत) |
| कार, जीप, वैन व एलएमवी | 140 | 205 | 4,590 | 70 |
| एलसीवी, एलजीवी/मिनीबस | 220 | 335 | 7,415 | 110 |
| बस व ट्रक (2 एक्सल) | 465 | 700 | 15,530 | 235 |
| थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहन | 510 | 760 | 16,945 | 255 |