फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Toll should be waived at Ban toll plaza

बन टोल प्लाजा पर माफ किया जाए टोल

विज्ञापन
Toll should be waived at Ban toll plaza
रियासी। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर नगरोटा में बनाए गए बन टोल प्लाजा को जिले की जनता पर जबरन थोपा गया है। जिलेवासी मात्र 18 किलोमीटर हाईवे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन टोल पूरा वसूला जा रहा है, जोेकि गलत है। इसलिए इसे माफ किया जाए। यह मांग प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मुलाकात कर उठाई है।
विज्ञापन

सोमवार को नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता डीडीसी सदस्य जगजीवन लाल के नेतृत्व में डीसी से मिले। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों की समस्याओं को उजागर कर उन्हें दूर करने की मांग उठाई है। डीडीसी सदस्य ने बताया कि बन टोल प्लाजा पर जिलेवासियों से जबरन टोल वसूला जा रहा है, जोकि गलत है।
विज्ञापन

जिलेवासी मात्र 18 किलोमीटर हाईवे का इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद लोगों से टोल के रूप में भारी भरकम पैसा वसूला जा रहा है।
इसके अलावा विजयपुर में पेयजल संकट को दूरी करने की भी मांग उठाई है। नदी-नालों में हो रहे अवैध खनन से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने सहित रेलवे की प्राइवेट कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों को काम देने की अपील की है। इस से पहले नेकां कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे जिस में कहा गया कि आम नागरिक कई प्रकार की समस्याओं से जुझ रहा है लेकिन उन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मौके पर तारिक भट्ट, राज कुमार शर्मा, चरण दास डोगरा, कैप्टन राम लाल शर्मा, रणजीत सिंह, वेद प्रकाश, अशोक मेहता, बेली राम और पवन कुुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed