फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   toll free no. by samgra shiksha

18005728585 पर फोन कर सकते हैं बच्चों की बोरियत को दूर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
toll free no. by samgra shiksha
जम्मू। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन के चलते समग्र शिक्षा के वरचुअल फिल्ड स्पोर्ट (राबता) की तरफ से बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए अनोखी पहल की गई है। उनकी तरफ से 18005728585 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है जिसपर बच्चों को विभिन्न प्रकार की कहानियां सुनाई जा रही हैं। इसमें फिलहाल बारिश, चिढ़िया का दाना, दादाजी का दोस्ताना, चार बेहरे और आम नाम की कहानियां बच्चे सुन पा रहे हैं। इस टोल फ्री नंबर पर सनाई जाने वाली कहानियां मोटिवेशनल, इंस्पाइरिंग और कुछ न कुछ जानकारी देने वाली हैं। जिससे बच्चों को कोई अच्छी सीख मिलेगी। इस टोल फ्री नंबर पर 24 घंटे में कभी फोन किया जा सकता है। वहीं पूरे हफ्ते सुनाए जाने वाली पांचों कहानियों को दो बार बदलकर दूसरी पांच  नई कहानियां सुनाई जाएंगी। इसी के साथ विभाग की मेल आईडी- vfs.jksamagra@gmail.comपर कोई भी बच्चा मेल करके अपने पसंद की कहानी या विषय मैसेज करके भेज सकता है, जिसके बाद विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर पर सुनाया जाएगा। विभिन्न भाषाओं में भी कहानियां की जाएंगी रिकार्ड कुछ दिनों तक इस टोल फ्री नंबर पर जम्मू-कश्मीर की अन्य भाषाओं में भी कहानियां रिकार्ड करके बच्चों को सुनाई जाएंगी। ताकि अपनी भाषा में कहानियां सुनकर बच्चों का ज्यादा मनोरंजन भी हो पाए। दो दिन में 1000 बच्चे कर चुके हैं फोनइस  टोल फ्री नंबर पर दो दिन के अंदर करीब 1000 फोन आ चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान बच्चों के लिए फोन करके इस टोल फ्री नंबर पर कहानियां सुनना बेहद पसंद किया जा रहा है। जोड़े जाएगी कोरोना से जुड़ी कई बातेंइस टोल फ्री नंबर पर कोरोना वायरस से किस तरह से बचाव करना है, इसकी जानकारी भी जल्द जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसी के साथ कई प्रकार के अहम मुद्दों और कई जानी मानी हस्तियों के बारे में भी इसके जरिए बच्चों को सुनाया जाएगा। ताकि उनका मनोरंजन भी हो जाए और उन्हें कुछ जरूरी ज्ञान भी मिल जाए। समग्र शिक्षा की तरफ से यह पहल गरीब बच्चों को देखते हुए की गई है जिनके पास स्मार्ट फोन, इंटरनेट या ऑनलाइन कुछ भी करने के लिए कोई सुविधा नहीं है। इस नंबर पर वह किसी भी फोन से कॉल कर सकते हैं और इसपर सुनाए जाने वाली कहानियों का आनंद ले सकते हैं।- अरुण मनहास, डायरेक्टर समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed