फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tol plaza

अखनूर में टोल प्लाजा का निर्णय लिया जाए वापस

विज्ञापन
tol plaza
अखनूर -जम्मू रोड पर टोल प्लाजा वनाने की प्रक्रिया के बारे में पत्रकारों से बातचीत करते बीडीसी चे?
अखनूर। गांव मालपुर में टोल प्लाजा बनाने की प्रक्रिया पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों से विरोध के सुर उठाने शुरू हो रहे हैं। लोगों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

युवा आस्था मंडल के सदस्य राहुल लंगर ने कहा कि सरोर और लखनपुर के बाद अखनूर रोड पर टोल प्लाजा बनाना गलत है। सरकार को टोल प्लाजा बनाने के लिए दोबारा सोचना चाहिए। क्योंकि मात्र चालीस किलोमीटर पर दूसरा टोल प्लाजा मानदंडों में नहीं आता। टोल प्लाजा बनाने से सीधा असर अखनूर और जम्मू के लोगों पर पढे़गा। सरकार को निर्णय तुरंत वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन

टोनी नागपाल ने कहा कि जम्मू संभाग में करीब 120 किलोमीटर पर तीन टोल प्लाजा खोलने पर जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। अखनूर रोड पर गांव मालपुर पर टोल प्लाजा खोलने पर सीधे अखनूर, ज्यौड़िया, खौड़, चौकी चौरा क्षेत्र के व्यापारियों पर पडे़गा। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की आवाजाही पर असर पडेगा। सरकार का एक तरफा निर्णय क्षेत्र के लोगों के हक में नहीं है। सरकार को अखनूर रोड पर टोल प्लाजा बनाने के निर्णय को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की महाजन ने कहा कि प्रदेश की राजधानी जम्मू में सरकार ने कुछ किलोमीटर पर अनेक टोल प्लाजा बना कर जम्मू के लोगों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। टोल प्लाजा बनाने पर अखनूर कस्बे में व्यापार पर बड़ा असर पडे़गा। सरकार को फैसले को तुरंत ही वापस लेना चाहिए। इससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढे़गा।
------------------
टोल प्लाजा के विरोध में आए कई संगठन
सरकार जम्मू के लोगों पर राजस्व का अतिरिक्त बोझ डाल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। क्षेत्र के अखनूर-जम्मू रोड पर टोल प्लाजा बनाने की प्रक्रिया में विरोध के स्वर फूट पड़े हैं। इस पर कई संगठनों ने टोल प्लाजा बनाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कस्बे के पर्यटक गेस्ट हाउस में रविवार को कोट भलवाल के बीडीसी चेयरमैन कुलदीप राज और मालपुर पंचायत के पूर्व सरपंच विभीषण सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार जम्मू के लोगों पर राजस्व का अतिरिक्त बोझ डाल रही है, हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग के मापदंडों में 60 किलोमीटर के बाद ही टोल प्लाजा बनाया जा सकता है। टोल प्लाजा की चयन भूमि 60 किलोमीटर दूर से भी कम है। उन्होंने बताया सरोर और लखनपुर में टोल प्लाजा बनाए जाने के बाद अखनूर रोड पर टोल प्लाजा बनाने पर सरकार जम्मू संभाग के लोगों पर दबाव डालने की प्रक्रिया है। जम्मू के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पंचायत मालपुर के पूर्व सरपंच विभीषण सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से चयन भूमि में एक पानी की लिफ्ट और ग्रिड स्टेशन भी दायरे में आ रहा है। इस लिफ्ट पानी से सैकड़ों एकड़ जमीन खेती के प्रयोग में लाई जाती है। ऐसे में कई एकड़ भूमि बंजर हो जाएगी। वहीं जिन आठ किसानों की भूमि दायरे में आ रही है वह किसान परिवार भुखमरी की स्थिति में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा को अगर सरकार को बनाना ही तो अखनूर से आगे राजोरी-पुंछ रोड पर बनाया जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो। अगर सरकार ने निर्णय नहीं बदला तो लोग सड़कों फर आकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रेसवार्ता में सरपंच नसीब सिंह, प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

----------
अखनूर रोड के गांव मालेपुर में टोल प्लाजा बनाने की प्रक्रिया पर प्रदेश भाजपा कमेटी के सदस्यों को टोल प्लाजा न बनाने के बारे में अवगत कराए जाने के बाद कमेटी ने पार्टी हाईकमान को सूचित कर दिया है। जिस पर टोल प्लाजा बनाने की प्रक्रिया मापदंडों में नहीं आता। मात्र करीब चालीस किलोमीटर पर टोल प्लाजा बनाया जाना सही नहीं है, जबकि करीब 60 किलोमीटर दूरी के बाद बनाने की प्रक्रिया आती है। अगर फिर भी टोल प्लाजा बनता है तो इसको रोकने के लिए क्षेत्र के लोगों के साथ जाना पडे़गा तो पीछे नहीं हटेंगे। टोल प्लाजा बनाने पर सीधा नुकसान सीमावर्ती अखनूर क्षेत्र के लोगों को होगा।
-राजीव शर्मा, पूर्व विधायक, अखनूर विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed