फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tol plaza

‘टोल प्लाजा का निर्माण बंद किया जाए’

विज्ञापन
tol plaza
विजयपुर। डुग्गर मंच के राज्य अध्यक्ष मोहन सिंह सलाथिया ने पटली मोड़ में बन रहे टोल प्लाजा का विरोध किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस निर्माण को तत्काल बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस दिशा में जल्द ही गंभीरता नहीं दिखाई गई तो इसका विरोध सड़क पर उतर कर किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहन सिंह सलाथिया ने कहा कि टोल प्लाजा का दायरा काफी बड़ा है। जब गाड़ी ली जाती है तो मालिक को उस समय भी टैक्स देना पड़ता है या तो टोल प्लाजा का टैक्स लगाया जाए या गाड़ियों पर लगने वाला टैक्स लगाया जाए। दो-दो टैक्स किसी भी वर्ग को मंजूर नहीं है। सरकार द्वारा क्षेत्र के लोगों को 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को जो लॉलीपाप दिया जा रहा है। वह लोगों को मंजूर नहीं है। लोगों को गुमराह किया जा रहा है। अगर सरकार ने इस टोल प्लाजा को बंद नहीं किया तो आने वाले समय में सरकार को इसका भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। मोहन सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को पाकिस्तानी गोलाबारी की वजह से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से केंद्र सरकार इस टोल प्लाजा को लगाकर और बोझ डाल रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भगत, नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, शिव सेना हिंदुस्तान के राज्य अध्यक्ष दिनेश चौधरी के अलावा अन्य दल के साथ समाजसेवक और गणमान्य इसका पहले ही विरोध कर चुके हैं। उसके बावजूद भी निर्माण को बंद नहीं किया जा रहा। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए कि किसके इशारे पर हो रहा है और केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए कि अगर इस टोल प्लाजा को बंद नहीं किया गया तो लोग सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed