फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 29 april 2021

जम्मू-कश्मीरः पिछले 24 घंटे में सामने आए 3474 संक्रमित मामले, 26 लोगों की हुई मौत

Thu, 29 Apr 2021 07:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 29 Apr 2021 07:53 PM IST
सार

प्रदेश में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। कश्मीर संभाग के हालात गंभीर होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 29 april 2021
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 3474 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें 2450 मामले केवल कश्मीर संभाग के हैं। इसके साथ ही 26 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। 1617 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं।

विज्ञापन


उधर, कोविड वैक्सीन के तीसरे चरण के तहत 18 से 45 साल की आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण 20 से 30 मई के बीच शुरू हो सकता है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 20 से तीस मई तक कभी भी जम्मू कश्मीर में तीसरे चरण के कोविड टीकाकरण के लिए वैक्सीन पहुंचने के आसार हैं। उल्लेखनीय है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश में 18 से 45 साल की आयु वर्ग के लोगों के लिए भी मुफ्त टीकाकरण का फैसला किया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से कोविड वैक्सीन कंपनियों को ऑर्डर दे दिया गया है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू का कहना है कि 18 से 45 साल की आयु वर्ग में प्रदेश में करीब 65 लाख लोग हैं। इन सबको वैक्सीन देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि जम्मू कश्मीर में कोविड के मामले लगातार बढ़ना चिंता का विषय है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध है। ऑक्सीजन व दवा की भी कोई कमी नहीं है। स्थिति से निपटने के लिए फिलहाल 23 अस्पतालों को कोविड अस्पताल घोषित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: तेज बुखार और ऑक्सीजन स्तर 92 से नीचे है तो ये नंबर डायल करें    
ये भी पढ़ें- सांसों के लिए संघर्ष: श्रीनगर में बढ़ी ऑक्सीजन की मांग, सिलिंडर के लिए लग रहीं कतारें    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed