फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 17 march 2021

जम्मू-कश्मीर में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार: 126 नए मामलों ने बढ़ाई सबकी चिंता, मत करें ये गलती

Wed, 17 Mar 2021 06:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 17 Mar 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 17 march 2021
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। बुधवार को 126 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है। प्रतिदिन संक्रमित मामलों और मौतों के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है। अब तक प्रतिदिन औसतन 1-2 मौतें हुई हैं और पिछले एक हफ्ते में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। 

विज्ञापन


देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में रैपिड और आरटीपीसीआर कोविड टेस्टिंग बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसमें खासतौर पर बाहर से आने वाले यात्रियों की सेहत पर अधिक नजर रखी जा रही है। संक्रमितों के संपर्क मामलों को तेजी से ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- वो विश्व प्रसिद्ध दरगाह जहां रखा है पैगंबर मोहम्मद का बाल, यहां पूरी होती है हर दुआ    
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड से हालात सामान्य होने पर शहर के साइकाइट्री अस्पताल को डिनोटिफाइड कर दिया गया, लेकिन अभी भी सीडी और गांधीनगर का पुराना अस्पताल कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है। इसके अलावा गांधीनगर का नया जच्चा-बच्चा अस्पताल भी कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है। 

इससे डिनोटिफाइड हो चुके अस्पतालों में कोविड चिकित्सा देखभाल को लेकर दोबारा सोचा जा सकता है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन लोगों से लगातार अपील कर रहा है कि कोविड गाइडलाइन का अच्छी तरह से पालन करें। नियमों का उल्लंघन किसी को भी भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed