{"_id":"60a14d03fff3ce7d3a7da776","slug":"todays-active-corona-cases-of-jammu-kashmir-16-may-2021-4141-new-patients-and-59-died-including-senior-professor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में मिले 4141 नए मरीज, सीनियर प्रोफेसर सहित 59 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में मिले 4141 नए मरीज, सीनियर प्रोफेसर सहित 59 की मौत
Sun, 16 May 2021 10:19 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 10:19 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना मामले दो दिनों तक घटने के बाद तीसरे दिन तेजी से बढ़े हैं। 4141 नए मरीजों के साथ ही 59 लोगों को संक्रमण लील गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिनों तक राहत के बाद एक बार फिर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ गई। रविवार को 4141 नए मामलों के साथ 59 मरीजों की मौत हो गई। कश्मीर विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर सहित 25 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 12 मरीजों की भी मौत हुई है। जम्मू संभाग में 31 व कश्मीर में 28 मरीजों की जान चली गई। हालांकि, 3934 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
मौतों के मामले में जीएमसी जम्मू अभी भी हॉट स्पाट बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में जीएमसी जम्मू में आठ, सीडी अस्पताल में चार, गांधीनगर अस्पताल में एक, राजोरी जीएमसी में छह, कठुआ जीएमसी में दो, डोडा जीएमसी में एक, ईएमसी अमृतसर में एक, बत्रा अस्पताल में एक, नारायणा अस्पताल कटड़ा में दो, सतवारी सैन्य अस्पताल में एक, सीएचसी मेंढर में एक व तीन मरीजों की मौत घर पर ही हुई है।
विज्ञापन
वहीं, कश्मीर के स्किम्स सौरा में छह, जेवीसी बेमिना में एक, एसएमएचएस श्रीनगर में सात, पुलवामा जिला अस्पताल में एक, अनंतनाग जीएमसी में एक, श्रीनगर सीडी अस्पताल में एक, जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर में चार, सीएचसी कुपवाड़ा में चार, जीएमसी बारामुला में दो मरीजों की जान गई है।
विज्ञापन
नए मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 625, उधमपुर में 192, राजोरी में 237, डोडा में 77, कठुआ में 186, सांबा में 145, किश्तवाड़ में 41, पुंछ में 106, रामबन में 65, रियासी में 16 नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 831, बारामुला में 252, बडगाम में 320, पुलवामा में 177, कुपवाड़ा में 148, अनंतनाग में 199, बांदीपोरा में 89, गांदरबल में 152, कुलगाम में 228 व शोपिया में 55 नए मामले आए हैं। ऐसे में संक्रमितों का कुल आंकड़ा प्रदेश में बढ़कर 244608 पर पहुंच गया है। हालांकि, एक्टिव मामलों की संख्या 51623 है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3149 पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- पबजी का नशा: बेटे की इस करतूत ने तबाह कर दिया परिवार, सच सामने आया तो सब सन्न रह गए