{"_id":"6075a58e8ebc3ee64f1cef64","slug":"todays-active-corona-cases-of-jammu-kashmir-14-april-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की रफ्तार: जम्मू-कश्मीर में मिले 1269 नए संक्रमित, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की रफ्तार: जम्मू-कश्मीर में मिले 1269 नए संक्रमित, तीन की मौत
Tue, 13 Apr 2021 07:37 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 13 Apr 2021 07:37 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। जम्मू में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए जीएमसी में 19 अप्रैल से इलेक्टिव सर्जरी (सामान्य) को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1269 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही तीन मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पहले सोमवार को 991 संक्रमित मामले मिले थे, जिसमें जम्मू संभाग से 499 मामले थे।
विज्ञापन
दस जिलों में क्वारंटीन केंद्र बनाने के निर्देश
जम्मू संभाग के दस जिलों में प्रत्येक में एक-एक क्वारंटीन केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला प्रशासन को दिशा निर्देश दिए गए हैं। नए संक्रमित मामलों में बड़ी संख्या में यात्रियों के शामिल होने से क्वारंटीन केंद्र बनाए जा रहे हैं। इन केंद्रों में श्रमिकों और बाहरी यात्रियों को रखने की योजना है।
विज्ञापन
अब तक यात्रियों को गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा कोविड अस्पताल में रखा जा रहा है। दस जिलों में संबंधित जिला प्रशासनों की ओर से क्वारंटीन केंद्रों के लिए जगह देखी जा रही है, जिसमें जिलावार कोविड मामलों के मुताबिक बेड स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में चिकित्सा देखभाल की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी।
विज्ञापन
पिछले कुछ माह पहले प्रदेश में संक्रमित मामलों में गिरावट के बाद सभी क्वारंटीन केंद्रों को बंद कर दिया गया था और होम आइसोलेशन की व्यवस्था शुरू की गई थी। लेकिन बाहर से आ रहे संक्रमित यात्रियों को आइसोलेट करने के लिए होम आइसोलेट की व्यवस्था नहीं की जा सकती है, जिसके लिए अलग से क्वारंटीन केंद्र बनाए जा रहे हैं।
डॉ. नूर अली को सर्जरी का एचओडी बनाया
कार्डियो वैस्कुलर थोरेसिक सर्जरी जीएमसी के प्रोफेसर व एचओडी को सर्जरी विभाग के एचओडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. नसीब डिंगरा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली चल रहा था। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंडर सचिव नासिर बिलाल शाह की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- मस्जिद की आड़ में साजिश: इस वजह से आतंकी लेते हैं धर्मस्थलों का सहारा, आईजी ने कही ये बात
ये भी पढ़ें- कश्मीर: बदहाली के आंसू रो रहा यह प्राचीन मंदिर, खंडहर बयां करते हैं बर्बरता और उपेक्षा की दास्तां