फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   today voting registration start in jammu

आज से मतदाता बनने का मौका

Tue, 15 Sep 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 15 Sep 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
today voting registration start in jammu

रियासत में 15 सितंबर से विशेष पुनरीक्षण अभियान (स्पेशल समरी रिवीजन) शुरू किया जा रहा है। इसके तहत 18 साल की आयु पूरा कर चुके युवकों तथा अब तक मतदाता बनने से छूटे मतदाताओं को मतदाता बनने का मौका मिल सकेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु ने सोमवार को सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर अभियान में सहयोग की अपील की।

विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची विभिन्न पोलिंग स्टेशन पर 15 सितंबर को प्रदर्शित किया जाएगा। फाइनल सूची का प्रकाशन 11 जनवरी को होगा। आयोग के निर्देशानुसार सभी राष्ट्रीयकृत तथा राज्य स्तरीय पार्टियों को मतदाता सूची की एक प्रति नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने सभी पार्टियों से बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया जो पोलिंग स्टेशन पर बीएलओ के साथ संपर्क साधकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यालय पहली जनवरी 2016 को 18 साल की आयु पूरा करने वाले प्रत्येक युवा का पंजीकरण करने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए फार्म 6, 7, 8 तथा 8 ए मुफ्त में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म सीईओ या चुनाव आयोग की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। सीईओ ने आश्वस्त किया कि शत प्रतिशत मतदाता पंजीकरण तथा पारदर्शी मतदाता सूची के संबंध में आए हर सुझाव पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed