फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Today only three to four shops will open, liquor will be five percent expensive in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर : आज खुलेंगी सिर्फ तीन से चार दुकानें, पांच फीसदी महंगी मिलेगी शराब

Fri, 01 Apr 2022 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 12:29 AM IST
सार

औपचारिकताएं पूरी न करने के कारण अन्य दुकानें नहीं खुलेंगी। 28 दुकानों का पैसा नहीं हुआ जमा। दोबारा होगी नीलामी।

विज्ञापन
Today only three to four shops will open, liquor will be five percent expensive in jammu kashmir
demo pic - फोटो : Istock

विस्तार

पूरे प्रदेश में शुक्रवार से शराब पांच फीसदी ज्यादा दाम पर मिलेगी। शराब दुकानों का नया ठेका लेने वाले सिर्फ तीन से चार लोगों ने ही औपचारिकता पूरी की हैं, इसके कारण बड़ी संख्या में दुकानें बंद रहेंगी। पुराने दुकानदारों का लाइसेंस 31 मार्च को समाप्त हो गया।

विज्ञापन


करीब 97 फीसदी ऐसे दुकानदार हैं ज औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाए हैं।  बता दें कि इस बार सरकार ने लाइसेंस की दर 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी है। 

आबकारी आयुक्त किशोर कुमार का कहना है कि मौजूदा दुकानदारों के पास 31 मार्च तक का ही लाइसेंस है। नई दुकानों में से अभी तक कुछ लोगों ने ही दस्तावेज जमा किए हैं। जैसे जैसे यह लोग औपचारिकताएं पूरी करते जाएंगे विभाग नए लाइसेंस जारी करता जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार 279 दुकानों की नीलामी की गई है।  28 दुकानों का नीलामी होने के बाद भी पैसा जमा नहीं हुआ। इस वजह से इनकी नीलामी दोबारा होगी। इस बार 51 नई दुकानें खोली जा रही हैं। इससे पहले 228 दुकानें पूरे प्रदेश में खोली गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों के बाहर मारामारी
31 मार्च तक ही दुकानों के खुलने को लेकर वीरवार दुकानों के बाहर शराब खरीदने वालों की भीड़ दिखी। शराब लेने के लिए मारामारी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed