फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Today , Naved hearing along with of six

आतंकी नावेद सहित छह की पेशी आज

Tue, 22 Dec 2015 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 22 Dec 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
Today , Naved hearing along with of six

उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले के आरोपी पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद सहित छह आतंकियों की मंगलवार को एनआईए की विशेष अदालत के जज वाईपी कोतवाल के समक्ष पेशी होगी।

विज्ञापन


गिरफ्तार सभी छह आरोपियों की न्यायिक रिमांड मंगलवार को समाप्त हो रही है। सूत्रों के अनुसार नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) सभी छह आतंकियों की न्यायिक रिमांड चार जनवरी तक बढ़ाने के लिए आवेदन करेगी।
विज्ञापन


हमले के चालान की अंतिम तैयारी में जुटी एनआईए संभवत: इस बार आखिर बार न्यायिक रिमांड आगे बढ़ाने का आवेदन करेगी।

उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को हुए हमले के बाद एनआईए ने पाकिस्तानी आतंकी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना को साढ़े पांच माह बीत चुके हैं, जबकि इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक आतंकियों का ट्रक ड्राइवर फैयाज अहमद अश्वर उर्फ सेठा अभी भी फरार है।

एनआईए की कोशिश है कि सेठा की गिरफ्तारी के बाद एक साथ अदालत में चालान पेश किया जाए, लेकिन वह सेठा को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

एनआईए ने सेठा का पिछला गैर जमानती वारंट रद्द होने के बाद नया वारंट हासिल किया है। वर्तमान में पाक आतंकी नावेद के अलावा शौकत अहमद भट, खुर्शीद अहमद भट, शाबजार अहमद भट, फैयाज अहमद इट्टू और खुर्शीद अहमद भट कोट भलवाल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना में आतंकियों को ले जाने वाले ट्रक के मालिक ने भी अदालत में ट्रक रिलीज के लिए आवेदन किया है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed