{"_id":"446e64c0b22be50af28dae0f56f87a6d","slug":"today-narendra-modi-to-address-rallies-in-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी साए में दहाड़ेंगे पीएम नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी साए में दहाड़ेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 28 Nov 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अरनिया में आतंकी हमले के बाद संभाग के सभी जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक जम्मू जोन राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुंछ और उधमपुर में चुनावी रैलियां करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इसके चलते संभाग के सभी जिलों अथवा विशेषतौर पर नेशनल हाईवे वन से सटे सभी इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
डीआईजी उधमपुर-रियसी रेंज गरीब दास ने बताया कि उधमपुर और पुंछ में सुरक्षा प्रबंधों की नये सिरे से समीक्षा करने के अलावा लगातार हालात की जानकारी ली जा रही है और नाकाबंदी और पैट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
उधमपुर और पुंछ दोनों ही जगह रैली स्थलों को सील कर दिया गया है। दोनों ही जगह प्रधानमंत्री की रैलियों के लिए मल्टी टायर प्रबंध किए गए हैं। सेना की ओर से भी एलओसी पर जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और पैट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि सेना की 16वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केएच सिंह की ओर से वीरवार को पलांवाला में एक कार्यक्रम के दौरान एलओसी और सीमा पार से आतंकी हमले की आशंका जताई गई थी। इसके चलते उन्होंने सेना को पूरी तरह से किसी भी स्थिति से पूरी तरह से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए थे।