{"_id":"80c8e0d88498dc70a591ef3d4aa08abd","slug":"today-jammu-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप, बजरंग दल का जम्मू बंद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप, बजरंग दल का जम्मू बंद आज
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 18 Jul 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
रियासती सरकार पर श्री अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा
विज्ञापन
करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग
दल ने शनिवार को जम्मू बंद का आह्वान किया है।
विहिप के प्रदेशाध्यक्ष लीला करण शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि साजिश के तहत बालटाल में यात्रियों की सेवा में लगे लंगर वालों पर हमले किये गए है और लंगर स्थलों पर तोड़ फोड़ और लूटपाट के अलावा यात्रियों पर हमले किए गए है। विहिप इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। शनिवार को जम्मू बंद का आह्वान किया गया है।
उनका कहना है कि विहिप ने सभी सामाजिक, धार्मिक, सियासी संगठनों से बंद को समर्थन की अपील की है। बजरंग दल के प्रवक्ता राजेश शर्मा का कहना है कि बजरंग दल भी जम्मू बंद को समर्थन देगी।
वहीं भाजपा के महासचिव कविंद्र गुप्ता का कहना है कि बालटाल में अमरनाथ यात्रियों और लंगर वालों पर हमले की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा श्री अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता चाहती है।