{"_id":"687d4ab4ebebd648600dd88b","slug":"today-is-the-second-monday-of-sawan-devotees-will-flock-to-shiva-temples-srinagar-news-c-264-1-sr11003-104109-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सावन का दूसरा सोमवार आज, शिव मंदिरों पर उमड़ेगा भक्तों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सावन का दूसरा सोमवार आज, शिव मंदिरों पर उमड़ेगा भक्तों का रेला
विज्ञापन
सावन के महीने में हर सोमवार का खास महत्व होता है। 14 जुलाई को माह का पहला सोमवार था तो सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है।
इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। लिहाजा शुभ मुहूर्त में भोलेनाथ का दर्शन और पूजन करने को श्री अमरनाथ जी तीर्थ यात्रा स्थित बाबा बर्फानी के दरबार से लेकर श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध आदि शंकराचार्य मंदिर एवं अन्य शिव मंदिरों पर भक्तों का रेला उमड़ेगा।
श्रद्धालु खुद के साथ ही लोक मंगल की कामना करेंगे। घाटी हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठेगी।
देवों के देव महादेव को समर्पित श्रावण मास की शुरूआत 11 जुलाई को हुआ था। 14 जुलाई को पहले सोमवार के दिन बाबा बर्फानी से लेकर शंकरचार्य मंदिर तक श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। करीब 19 हजार भक्तों ने पवित्र गुफा स्थित बाबा बर्फानी का दर्शन किया था।
कमोवेश यही हाल श्रीनगर स्थित आदि शंकराचार्य मंदिर का भी रहा। यहां भी सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। मंदिर से लेकर नीचे चेक पोस्ट तक करीब पांच सौ मीटर लंबी लाइन लगी रही। शाम साढ़े चार बजे मंदिर परिसर बंद होने तक लोग दर्शन करते रहे।
विज्ञापन
अब 21 जुलाई को पवित्र सावन माह का दूसरा सोमवार है। हजारों श्रद्धालु दोनों जगहों पर महादेव का दर्शन-पूजन करने को उमड़ेंगे। श्रीनगर में आदि शंकराचार्य मंदिर के अतिरिक्त नौशेरा क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक प्राचीन विचारनाग मंदिर, झेलम नदी केे उत्तर में स्थित पंद्रेथन मंदिर और भूतेश्वर नाथ मंदिर सहित दर्जनों छोटे-बड़े शिव मंदिरों में भक्त अपने अराध्य का जल एवं दूध से अभिषेक करेंगे। भांग, धतूरा, बेलपत्र, फल-फूल, दूध-दही, शहद, चंदन, रोली आदि वस्तुएं उन्हें अर्पित कर मनोवांछित वर मांगेंगे। बम बम भोले का जयकारा लगाएंगे।