फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Today is a deeply emotional moment for the CRPF and the entire nation, pulwama attack

पुलवामा हमले की बरसी: CRPF डीजी ने पुलवामा बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- पूरे देश के लिए बेहद भावुक क्षण

Sat, 14 Feb 2026 02:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 14 Feb 2026 02:26 PM IST
सार

सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने पुलवामा हमले में बलिदान हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Today is a deeply emotional moment for the CRPF and the entire nation, pulwama attack
सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने 2019 के पुलवामा हमले में बलिदान हुए 40 जवानों को याद करते हुए कहा कि यह सीआरपीएफ और पूरे देश के लिए बेहद भावुक क्षण है। उन्होंने कहा कि हम उस स्थान पर एकत्रित हुए हैं, जहां हमारे वीर जवानों ने अपने प्राण न्योछावर किए।

विज्ञापन


डीजी ने बताया कि सीआरपीएफ और सीआरपीएफ फैमिली वेलफेयर सोसाइटी बलिदानियों के परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है। परिवारों की मदद के लिए कई पहल की गई हैं, जिनमें आवास आवंटन और शिक्षा खर्च की पूरी जिम्मेदारी शामिल है। अब तक 19 परिवारों को स्थानीय ग्रुप सेंटरों में मकान दिए गए हैं, और कई परिवारों को जमीन भी दी गई है। सभी बच्चों की शिक्षा पूरी तरह से सीआरपीएफ और फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सुनिश्चित की जाती है। जवानों के बच्चों को उनके वयस्क होने पर नियुक्तियां भी दी जाती हैं।
विज्ञापन


डीजी ने बताया कि बलिदान परिवारों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए वीर परिवार ऐप भी लॉन्च किया गया है। 2025 में ऑपरेशन के दौरान बलिदान हुए 8 जवानों के परिवारों का भी व्यक्तिगत रूप से दौरा किया और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। सीआरपीएफ आतंकवाद के सभी रूपों को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और बलिदान जवानों तथा उनके परिवारों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed