फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   today heavy rain in srinagar

इस बारिश ने तो उड़ा ही दिए थे कश्मीर के होश

Thu, 25 Sep 2014 12:14 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
today heavy rain in srinagar

पिछले तीन सप्ताह से बाढ़ की समस्याओं से परेशान रहने वाले घाटी के लोग

विज्ञापन
बुधवार की शाम श्रीनगर में फिर जोरदार बारिश होने से भयभीत हो गए। अपने घरों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने में लगे लोगों को एकाएक फिर आई बारिश से झटका लगा है।

उनका कहना है कि बड़ी मुश्किल से उनके इलाकों से पानी निकला था, लेकिन बारिश होने से फिर जलभराव होने का डर बन  गया है।

बड़ी मुश्किल से घरों से मलवा निकाल सफाई की थी, लेकिन बारिश से फिर वही स्थिति न बन जाए, इसका डर बना हुआ है।

राहत कामों में लगी टीमें भी डरी

today heavy rain in srinagar
इस बारिश ने राहत कार्य में जुटी टीमों को एकबार फिर सकते में ला दिया है। यदि बारिश बरकरार रहती है तो राहत कार्य भी प्रभावित होंगे।

उधर, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को सचिवालय में काम निपटाने के बाद श्रीनगर के तीन बड़े अस्पतालों, एसएमएचएस, जीबी पंत और एलडी का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से अस्पतालों की मशीनों को पहुंचे नुकसान का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को युद्धस्तर पर काम कर लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed