{"_id":"bc988b7cdea543f35f0616fdbf7b1764","slug":"today-heavy-rain-in-srinagar-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बारिश ने तो उड़ा ही दिए थे कश्मीर के होश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बारिश ने तो उड़ा ही दिए थे कश्मीर के होश
Updated Thu, 25 Sep 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
पिछले तीन सप्ताह से बाढ़ की समस्याओं से परेशान रहने वाले घाटी के लोग
विज्ञापन
बुधवार की शाम श्रीनगर में फिर जोरदार बारिश होने से भयभीत हो गए। अपने
घरों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने में लगे लोगों को एकाएक फिर आई बारिश से
झटका लगा है।
उनका कहना है कि बड़ी मुश्किल से उनके इलाकों से पानी निकला था, लेकिन बारिश होने से फिर जलभराव होने का डर बन गया है।
बड़ी मुश्किल से घरों से मलवा निकाल सफाई की थी, लेकिन बारिश से फिर वही स्थिति न बन जाए, इसका डर बना हुआ है।

Trending Videos
राहत कामों में लगी टीमें भी डरी
इस बारिश ने राहत कार्य में जुटी टीमों को एकबार फिर सकते में ला दिया है।
यदि बारिश बरकरार रहती है तो राहत कार्य भी प्रभावित होंगे।
उधर, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को सचिवालय में काम निपटाने के बाद श्रीनगर के तीन बड़े अस्पतालों, एसएमएचएस, जीबी पंत और एलडी का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ से अस्पतालों की मशीनों को पहुंचे नुकसान का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को युद्धस्तर पर काम कर लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए।