फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   today geelani may go to passport office

क्या आज गिलानी जाएंगे पासपोर्ट कार्यालय?

Fri, 05 Jun 2015 12:28 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 05 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
today geelani may go to passport office

श्रीनगर के प्रादेशिक पासपोर्ट अधिकारी द्वारा हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सईद अली शाह गिलानी को 5 जून सुबह 10:15 का समय दिया है ताकि वह अपने यात्रा संबंधित दस्तावेज भर कर बाकी की प्रक्त्रिस्या पूरी कर सकें। लेकिन गिलानी अभी भी अपने घर में नजरबंद हैं।

विज्ञापन



हुर्रियत प्रवक्ता अयाज अकबर भट्ट द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार गिलानी द्वारा अपने परिवार के अन्य सदस्यों सहित श्रीनगर के पासपोर्ट ऑफिस में मई -2015 में फॉर्म भरे थे, जिसकी फीस 21 मई को भरी थी। उनके अन्य सदस्य पासपोर्ट ऑफिस जाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आएं जबकि घर पर नजरबंद होने के कारण गिलानी वहां जाकर इस प्रक्त्रिस्या को पूरा नहीं कर पाए।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि पिछली बार पुलिस द्वारा शर्त रखी गई थी कि अगर गिलानी पुलिस निगरानी में जाकर बकाया औपचारिकताएं पूरी करेंगे, तभी उन्हें वहां लिया जाएगा जिसे उन्होंने नकार दिया था। भट्ट ने यह भी कहा कि अगर निर्धारित समय से केवल 5 मिनट पहले भी उन्हें रिलीज किया जाएगा, तो वह जरूर पासपोर्ट ऑफिस जाकर बकाया औपचारिकताओं को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी एसजेएम गिलानी के अनुसार पुलिस द्वारा उन्हें नहीं रोका जाएगा। अगर वह वहां जाना चाहेंगे तो उन्हें जरूर अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed