{"_id":"e91503cb9a7d9b29b12894c35fa7179d","slug":"today-first-cabinet-meeting-after-darbar-move-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार मूव के बाद पहली कैबिनेट बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार मूव के बाद पहली कैबिनेट बैठक आज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू में नागरिक सचिवालय में सुबह दस बजे पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की कैबिनेट की बैठक होगी। तीन दिनों के अन्य राज्यों के दौरे के बाद मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए बुधवार को जम्मू पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
बैठक में पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारियों का तबादला संभव है। इसके अलावा प्रधानमंत्री पैकेज का अमलीजामा पहनाने की दिशा में भी चर्चा के बाद कई अहम फैसले हो सकते हैं।
विज्ञापन
दरबार मूव के बाद शीतकालीन राजधानी जम्मू में कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी। इस बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम रियासत के छह जिलों में लागू करने के लिए मसौदा मंजूरी के लिए कैबिनेट बैठक में पेश होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रशासन व पुलिस के कई अधिकारियों को भी इधर से उधर किया जा सकता है। कबीना की बैठक में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नये प्रोजेक्टों को शुरू करने पर भी चर्चा के बाद निर्णय लिया जा सकता है। मु
ख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के बाहरी राज्यों के दौरे के चलते कैबिनेट के एजेंडे को लेकर बुधवार को मंत्रियों में भी असमंजस की स्थिति बनी रही। करीब आधा दर्जन मंत्रियों ने बताया कि वीरवार सुबह दस बजे बैठक है और अभी तक कैबिनेट का एजेंडा भी उन्हें नहीं मिला है।