फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   today end leh development council elections campaign

आज थमेगा लेह विकास परिषद का चुनाव प्रचार

Thu, 15 Oct 2015 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 15 Oct 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
today end leh development council elections campaign

लेह पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद के लिए चुनाव प्रचार वीरवार सायं पांच बजे थम जाएगा। प्रचार में कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रशासन ने मतदान केंद्रों की ओर पोलिंग स्टाफ को रवाना कर दिया है।

विज्ञापन


लेह के पोलो ग्राउंड में चुनावी रैली में अविनाश राय खन्ना, डा. निर्मल सिंह और प्रिया सेठी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस की नीतियां लद्दाख के साथ भेदभावपूर्ण रही है। कांग्रेस केवल परिवारवाद चलाती है। गरीबी और बेरोजगारी को समाप्त करने के नारे खोखले साबित हुए हैं। भाजपा यहां विकास का नया अध्याय रचेगी।
विज्ञापन


इस दौरान सहकारिता मंत्री शेरिंग दोरजे, परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली, सांसद थुपस्तान छिवांग, विधायक एवं प्रदेश उपप्रधान सत शर्मा सीए, महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव डा. नरेंद्र सिंह और विधायक डा. देवेंद्र मन्याल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा, जबकि कांग्रेस की तरफ से विधायक दल के नेता एवं लेह से कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार नवांग रिगझिन जोरा चुनाव प्रचार की अगुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 अक्तूबर को परिषद की 26 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस 25 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेस ने अपने आठ-आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे है, जबकि न्यू लद्दाख पार्टी के 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।


कुल मिलाकर 26 सीटों के लिए 90 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। रियासत में गठबंधन सरकार में शामिल पीडीपी और भाजपा चुनाव में कम से कम छह सीटों पर आमने-सामने है। चुनाव में इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के मध्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed