{"_id":"572a3f834f1c1bd6795cd892","slug":"tiranga-rally-start-from-lal-kila","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल किले से तिरंगा रैली का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल किले से तिरंगा रैली का आगाज
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 04 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी ने तिरंगा रैली का दिल्ली स्थित लाल किले से आगाज कर दिया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने तिरंगा रैली का दिल्ली स्थित लाल किले से आगाज कर दिया। पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो भीम सिंह ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। पार्टी चेयरमैन हर्षदेव सिंह के नेतृत्व में रैली लाल किले से लाल चौक तक प्रस्तावित है।
पार्टी ने रैली को तिंरगे की गरिमा बनाए रखने और देश के विभिन्न हिस्सों में देश विरोधी घटनाओं के विरोध का प्रतीक बताया है। लाल किले से तिरंगा रैली की शुरूआत करते समय पार्टी चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने कहा कश्मीर के एनआईटी संस्थान की घटना बेहद शर्मनाक है।
देश के राष्ट्रवादी विद्यार्थियों को घाटी छोड़नी पड़ी है। इस सब के बाद जिस तरह से पक्षपात करते हुए जांच अधिकारी ने राष्ट्रवादी विद्यार्थियों को ही कसूरवार ठहरा दिया। ऐसे हालात में भारतीय जनता पार्टी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
हर्षदेव सिंह ने कहा एक तरफ जेएनयू में विद्यार्थी संगठन के नेता को हिरासत में लिया जाता है तो दूसरी तरफ पत्थरबाजों को विशेष रियायत और देश विरोधी तत्वों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।
रैली स्थल पर मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया, यंग पैंथर्स के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल कुंडल ने कहा दिल्ली के लाल किले से श्रीनगर के लाल चौक तक प्रस्तावित रैली देश विरोधी तत्वों के खिलाफ बिगुल की तरह है जिसके माध्यम से भाजपा के चेहरे पर से नकाब उतारने और देश विरोधी तत्वों को करारा जवाब दिया जाएगा।