फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tiranga rally against terrorism in Kupwara, slogans of Bharat Mata ki Jai with national anthem

पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि: कुपवाड़ा में आतंकवाद के खिलाफ तिरंगा रैली, राष्ट्रगान के साथ लगे भारत माता की जय के नारे 

Mon, 14 Feb 2022 05:21 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुपवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुपवाड़ा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 05:21 PM IST
सार

कुपवाड़ा जिले के लोलाब में भी कश्मीरी युवाओं ने भी शहीदों को याद किया। उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर तिरंगा रैली निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाए। 

विज्ञापन
tiranga rally against terrorism in Kupwara, slogans of Bharat Mata ki Jai with national anthem
कुपवाड़ा में रैली निकालते - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को देश के साथ पूरे प्रदेश में भी श्रद्धांजलि दी जा रही है। सबसे पहले सीआरपीएफ मुख्यालय लेथपोरा में जांबाजों को याद किया गया। इसी क्रम में कुपवाड़ा जिले के लोलाब में भी कश्मीरी युवाओं ने भी शहीदों को याद किया। युवाओं ने छात्रों के साथ मिलकर तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगे और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उन्होंने आतंकवाद का समर्थन करने वालों को हकीकत दिखाई।

विज्ञापन

tiranga rally against terrorism in Kupwara, slogans of Bharat Mata ki Jai with national anthem
कुपवाड़ा में रैली निकालते - फोटो : संवाद

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लोलाब घाटी के छात्रों और युवाओं ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निंदा करते हुए इसे खत्म करने की मांग की। लोलाब स्टूडेंट्स एंड यूथ फोरम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की याद में दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखा गया और उसके बाद आतंकवाद के खिलाफ तिरंगा रैली निकाली गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

tiranga rally against terrorism in Kupwara, slogans of Bharat Mata ki Jai with national anthem
कुपवाड़ा में रैली निकालते - फोटो : संवाद

जम्मू-कश्मीर छात्र कल्याण मंच ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि 
कश्मीर विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में पुलवामा के लेथपोरा में आत्मघाती आतंकी हमले में शहीद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्रों और 150 युवाओं ने रविवार को श्रद्धांजलि दी। दस राष्ट्रीय राइफल्स (किलो फोर्स) के  सहयोग से इस कार्यक्रम को जम्मू-कश्मीर छात्र कल्याण मंच ने आयोजित किया था। 

विज्ञापन

tiranga rally against terrorism in Kupwara, slogans of Bharat Mata ki Jai with national anthem
कुपवाड़ा में रैली निकालते - फोटो : संवाद

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पूरे देश का दिल टूट गया था, जब पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा प्रायोजित एक कायर आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा में सशस्त्र बलों के एक वाहन पर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। देश आतंकी हमले की तीसरी बरसी मना रहा है और पुलवामा में शहीद 40 बहादुर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद कर रहा है।

tiranga rally against terrorism in Kupwara, slogans of Bharat Mata ki Jai with national anthem
कुपवाड़ा में रैली निकालते - फोटो : संवाद
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में ब्रिगेडियर आलोक दास, कमांडर हैदरबेग सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स सहित कई लोग शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की याद में दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, इसके बाद दो मिनट का मौन रखा गया। विभिन्न स्वयंसेवी युवाओं ने देशभक्ति के गीत व भाषण से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed