नवाज-मोदी की मुलाकात और आतंकी हमला, महज संयोग?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह महज संजोग तो नहीं हो सकता। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ नेपाल में दक्षेस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं, इधर, सरहद पर आतंकी हमला हो गया। आतंकी हमले का समय कतई संजोग तो नहीं हो सकता।
अरनिया सेक्टर में वीरवार सुबह हुए आतंकी हमले पर ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यह लिखा। उमर ने ट्विटर के जरिए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी प्रकट की। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलेंगी।
जब भी दोनों देशों के प्रधानमंत्री अथवा उच्च अधिकारी मिलते हैं अकसर इस तरह की घटना होती है। नेपाल में दक्षेस सम्मेलन चल रहा है। भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री वहां हैं। इसी दौरान जम्मू में सीमा पर भयंकर मुठभेड़ शुरू हो जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकी हमले के मद्देनजर सभी संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और पूरी स्थित पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा जम्मू-पठानकोट हाईवे को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है और अतिरिक्त नाके लगाकर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
आज दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने की थी मुलाकात
उल्लेखनीय है कि दक्षेस सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी में बुधवार रात तक कोई बात नहीं हुई थी। यहां तक कि दोनों ने सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान एक दूसरे को देखा तक नहीं था।
इससे पहले भी नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर नवाज के पाकिस्तान लौटने के कुछ दिन बाद ही सीमा पार से भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई थी।
इसके बाद भारत और पाकिस्तान में सचिव स्तर की वार्ता रद्द होने के बाद भी पाकिस्तान की ओर से लगातार करीब डेढ़ महीने तक सीमा पार गोलाबारी की गई थी, जिसमें बीएसएफ के जवानों सहित 11 नागरिकों की मौत हो गई थी और 115 लोग घायल हो गए थे।
हालांकि, वीरवार को नेपाल के प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए लंच के दौरान एक ही टेबल पर आमने-सामने बैठे थे और इस दौरान दोनों में बात भी हुई। इसके अलावा नेपाल के प्रधानमंत्री कोईराला दोनों को एक ओर ले गए। इस दौरान दोनों ने हाथ भी मिलाया और दोनों में फिर बात हुई।