{"_id":"58e3b8664f1c1b41485b4111","slug":"times-of-court-will-be-changed-from-may-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जारी हुआ समर शेड्यूल, 1 मई से बदलेगा अदालतों का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जारी हुआ समर शेड्यूल, 1 मई से बदलेगा अदालतों का समय
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 04 Apr 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
बदलेगा अदालतों का समय
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू-कश्मीर में हाईकोर्ट समेत निचली अदालतों का समय एक मई से बदलेगा। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल संजय धर ने अधिसूचना के माध्यम से समयसारिणी का ग्रीष्मकालीन शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जम्मू विंग का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहेगा। श्रीनगर विंग में यह समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। जम्मू संभाग की भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, गंदोह (भलेसा), बटोत, बनिहाल, गूल, बनी और उखराल को छोड़कर शेष सभी निचली अदालतों का समय सुबह आठ से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
वहीं कश्मीर संभाग की तमाम निचली अदालतों समेत भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, गंदोह (भलेसा), बटोत, बनिहाल, गूल, बनी और उखराल का समय सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन