{"_id":"5f7633fe70484332fb01981b","slug":"time-changed-for-schools-in-jammu-division-now-to-open-from-9-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह नौ से तीन बजे तक खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह नौ से तीन बजे तक खुलेंगे
Fri, 02 Oct 2020 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट काल में स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। हालांकि, स्कूल अभी पूरी तरह नहीं खुले हैं, अगले कुछ दिनों में पूरी तरह स्कूलों के खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जम्मू संभाग के समर जोन के नगर निकाय क्षेत्र में आने वाले हायर सेकेंडरी स्तर तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। इस आदेश में कोविड -19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन