{"_id":"d71f76a49349b7e2e59b240118e327d0","slug":"tight-security-in-jammu-and-katra-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा और जम्मू स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा और जम्मू स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रियासत दौरे, फेस्टिवल सीजन, दरबार मूव और मौजूदा सुरक्षा हालातों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को आईजी रेलवे ने रेलवे पुलिस लाइन जम्मू में बैठक की। इसमें जम्मू रेलवे स्टेशन और कटड़ा रेलवे स्टेशन के पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों और गैर सरकारी संस्थाओं ने भी इसमें हिस्सा लिया। कटड़ा और जम्मू में ट्रेनों की सुरक्षा, स्टेशनों की सुरक्षा और रेलवे ट्रैक सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए।
विज्ञापन
आईजी सुलेमान सलारिया ने कहा कि जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी करने की आवश्यकता है क्योंकि यह दोनों स्टेशन ऐसे हैं, जहां हर रोज पर्यटक और श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों की भीड़ रहती है। इसलिए यह हमेशा से निशाने पर रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई बार रेलवे को धमकियां मिली हैं, लेकिन इन्हें बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से नाकाम बनाया गया है। अधिकारियों से कहा गया कि जवानों और अन्य अधिकारियों को खासतौर पर हिदायतें जारी करें, ताकि जम्मू से कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं को हर तरह से सहायता कर सके।
रेलवे पुलिस को रेल सुरक्षा बल के साथ मिलकर काम करने और सुरक्षा को पुख्ता करने के निर्देश दिए। एसएसपी कटड़ा अशोक शर्मा, एसपी रेलवे जम्मू सुरम सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक में सुरक्षा की जानकारी दी।