{"_id":"69bfda91d31720096545cadf125b0206","slug":"tight-security-for-guru-parv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पर्व के लिए 300 जवान रहेंगे शहरभर में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पर्व के लिए 300 जवान रहेंगे शहरभर में तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 06 Nov 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु नानक देव जी के लिए गुरु पर्व के अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर लिए हैं। गुरुद्वारे और आसपास इलाकों में पुलिस के 300 जवानों को तैनात किया गया है, जो कि संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे। गुरुद्वारे में सुबह से हजारों की तादाद में संगत पहुंचना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू जिले के अलग-अलग हिस्सों तथा ग्रामीण इलाकों से भी गुरु घर माथा टेकने के लिए पहुंचेंगे। गुरु पर्व के अवसर पर चांद नगर गुरुद्वारे में हजारों की संख्या में संगत पहुंचेगी। ट्रैफिक पुलिस ने भी रास्तों में परिवर्तन किया है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
सुबह छह बजे से ट्रैफिक का बदला हुआ शेड्यूल लागू हो जाएगा, ताकि संगत को गुरुद्वारे पहुंचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े और लोगों को अपने कामकाज या गंतव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत न उठानी पड़ी। आयोजन खत्म होने तक स्थिति एक जैसी रहेगी।
विज्ञापन
लोगों को वैकल्पिक मार्गों से गुजर कर अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा। सुरक्षा के मद्देनजर गुरुद्वारे के चारों ओर, ऊंची इमारतों और सड़क पर जवानों को तैनात किया जाएगा। सिविल कपड़ों में भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के नजरिये से पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। नवाबाद थाना प्रभारी करण चलोत्रा आयोजन के दो दिन से ही सुरक्षा इंतजाम करने में जुटे हैं।