फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tight security arrangements will be made for Amarnath Yatra, counter strategy of security forces ready to thwart drone challenge

एजेंसियां अलर्ट: अमरनाथ यात्रा के लिए होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन चुनौती को विफल करने के लिए सुरक्षाबलों की जवाबी रणनीति तैयार 

Thu, 10 Feb 2022 10:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 10:51 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर सम्मेलन में गृह सचिव, डीजीपी व जीओसी राइजिंग स्टार हुए शामिल। ड्रोन चुनौती से निपटने के लिए सुरक्षाबल अपनाएंगे नई तकनीक। 

विज्ञापन
Tight security arrangements will be made for Amarnath Yatra, counter strategy of security forces ready to thwart drone challenge
बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

आतंकवाद, नारको टेरर और ड्रोन चुनौतियों के खिलाफ तमाम सुरक्षा बल और सुरक्षा एजेंसियों को मिलकर लड़ना होगा। इसी उद्देश्य से सेना, सुरक्षा बल, गुप्तचर एजेंसियों और पुलिस के साथ सही तालमेल से आतंकी चुनौतियों से निपटा जाएगा। आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। यह बात विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के साथ सम्मेलन में राइजिंग स्टार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अनंत नारायणन ने कही। कार्यक्रम में गृह सचिव शालीन काबरा, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने ड्रोन चुनौती को विफल करने के लिए जवाबी रणनीति बनाने पर सहमति जताई। इसके अलावा ड्रोन चुनौती का मुकाबला करने के लिए ड्रोन खरीदने पर फैसला लिया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा या अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से कोई भी हथियार और ड्रग्स न गिराने दिए जाएं।

विज्ञापन


परिसीमन मसौदे पर असंतोष से उपजे हालात पर भी चर्चा

सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय सम्मेलन में परिसीमन आयोग के हालिया मसौदे को लेकर असंतोष पर भी चर्चा की गई। सूत्रों ने बताया कि राजोरी-पुंछ इलाकों का अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में विलय समेत कई अन्य क्षेत्रों में फेरबदल पर सामने आ रहीं प्रतिक्रियाओं पर सुरक्षा दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर की सरहदों से लेकर भीतर इलाकों में अमन बनाए रखेन के लिए सुरक्षा अमला और अलर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed