फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tight security arrangements in vaishno devi on independence day

स्वतंत्रता दिवस पर वैष्णों देवी में अभूतपूर्व सुरक्षा

Thu, 14 Aug 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Thu, 14 Aug 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
tight security arrangements in vaishno devi on independence day

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर वैष्णा देवी भवन सहित आधार शिविर कटड़ा में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये गए हैं। पेट्रोलिंग तो बढ़ाई ही गई है, विभिन्न चैक पोस्टों पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही वाहनों को बढ़ने दिया जा रहा है। सुरक्षा जांच के लिए डाग स्क्वायड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे मार्ग पर सुरक्षा को विशेष तवज्जो दी जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से हर तरफ नजर रखी जा रही है। एसपी कटड़ा कुलवीर सिंह ने बताया कि मुरी, नोमाई, सेरली, पैंथल, कड़कयाल, बालनी आदी मार्ग पर बनाई गई चैक पोस्टों पर हर वाहन की कड़ी जांच हो रही है।
विज्ञापन


जम्मू, रियासी और उधमपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग टीमें लगाई गई हैं। धर्मनगरी के प्रमुख स्थलों पर सादी वर्दी में जवानों की तैनाती की गई है। डाग स्क्वायड लगातार गश्त पर है। सीसीटीवी की फुटेज पर पैनी नजर रखी जा रही है। भवन मार्ग स्थित बाण गंगा के पास एक्सरेज बैगेज इंस्पेक्शन मशीन से सामान आदी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन मार्ग पर भी पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। इस सबसे के हर कार्य के लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों को सुरक्षा जांच के नाम पर कोई परेशानी ना पेश आए। एसएसपी रेलवे ऐके महाजन ने बताया कि रेल मार्ग से यहां आने वाले यात्रियों पर जवानों की खास नजर है।

रेल मार्ग पर भी गश्त बढ़ाई गई है। कुल मिलाकर शांतिपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए हर तरह से तैयारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed