देश के इन तीन गांव के लोग तीन हफ्तों से नहीं नहाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन गांव बगला, नडयाला और रच्छवा। जिले में एलओसी के पास बसे इन तीनों गांवों में पीएचई विभाग की पेयजल आपूर्ति योजना आठ महीने से ठप है। झुलसा देने वाली गर्मी के चलते यहां पेयजल के प्राकृतिक संसाधन भी सूखने लगे हैं।
हालात यह हैं कि जिस तालाब से मवेशी पानी पीते हैं, उसी तालाब का पानी खाना बनाने में इस्तेमाल करना पड़ता है। प्राकृतिक जल स्रोतों से मुश्किल से पानी पीने को मिल पा रहा है।
मोहम्मद रशीद, अब्दुल हुसैन, रज्जाक हुसैन, मुश्ताक अहमद आदि ने बताया कि पीएचई विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से कुछ लोगों ने पाइप चुरा लिए थे। तब से आठ महीने हो चुके हैं, लेकिन न तो नए सिरे से पाइप लगाए गए और न ही कोई अन्य विकल्प खोजा गया।
एलओसी के पास के तीन गांवों में पानी की भारी किल्लत
इतना ही नहीं बगला गांव में बनाया गया वाटर पंप भी कई महीनों से खराब है। हैरानी की बात है कि पानी की कमी के चलते लोग तीन हफ्ते से नहा नहीं पाए हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने फिर भी कोई सुध नहीं ली। उन्होंने सरकार प्रशासन और विभाग से गुहार लगाई है कि वह गांव में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
तीनों गांवों में ठप पड़ी पीएचई वाटर सप्लाई स्कीम को फिर से चालू करने के लिए विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए गए हैं। विभाग के जिन कर्मियों की मिलीभगत से लोगों ने पाइप चुराए हैं, उनकी पहचान कर एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। -शब्बीर अहमद बट्ट, डीसी राजोरी