{"_id":"640e30880690a6b492042fb4","slug":"three-thief-caught-by-police-samba-news-c-10-1-66659-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार, दो मामले सुलझाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार, दो मामले सुलझाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ियों से चोरी की गईं 45 हजार रुपये कीमत की चार बैटरियां और 10 हजार नकद बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के दो मामले सुलझाने का दावा किया है। चोरी के आरोपियों को पकड़ने के अलावा पुलिस ने सामान और नकदी भी बरामद की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चोरों की पहचान बिहारी लाल पुत्र चुन्नी लाल निवासी झालानी जम्मू, मोहित गुप्ता पुत्र अश्विनी गुप्ता निवासी जानीपुर कॉलोनी जम्मू और विकास साहनी पुत्र अमर साहनी निवासी जानीपुर कॉलोनी जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ पुलिस चौकी मानसर व बाडी ब्राह्मणा थाने में दो मामले दर्ज हैं। चोरों से वाहनों से चोरी की गईं चार बैटरियां, जिनकी कीमत 45 हजार रुपये है, और 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई।
पुलिस ने जानकारी दी है कि उक्त आरोपी सांबा, उधमपुर और जम्मू जिलों में चोरी करते रहे हैं। थाना प्रभारी सांबा राजेश्वर सिंह और एसडीपीओ बाडी ब्राह्मणा राहुल नागर की देखरेख में मानसर पुलिस चौकी दीपक शर्मा और शक्ति सिंह की टीम ने चोरों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि चोरों के खिलाफ सघन अभियान के चलते पुलिस ने दो महीनों में 50 चोरों को गिरफ्तार किया है और चोरी के 25 मामलों को सुलझाया है। साथ ही लाखों की नकदी सहित चोरी का सामान बरामद किया है।