{"_id":"60840704e7864b493b7883c6","slug":"three-terror-associates-arrested-in-baramulla-jammu-kashmir-in-bank-loot-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पीपीई किट पहन बैंक लूटने वाले लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पीपीई किट पहन बैंक लूटने वाले लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगार गिरफ्तार
Sat, 24 Apr 2021 05:24 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 24 Apr 2021 05:24 PM IST
सार
कश्मीर घाटी में लगातार बैंकों को निशाना बना रहे आतंकियों के मददगारों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है। गुरुवार को पीपीई किट पहनकर बैंक लूटने वाले लश्कर के तीन ओजी वर्कर को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने धर दबोचा है।
विज्ञापन
लश्कर के तीन मददगार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त टीम ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगारों(ओजी वर्कर) को गिरफ्तार किया है। ये तीनों गुरुवार को जेएंडके बैंक में हुई में शामिल थे। इसके साथ ही पूर्व में दो बैंकों(ग्रामीण बैंक ओगमुना, ग्रामीण बैंक पानज़िनारा) में हुई लूट में भी तीनों शामिल थे। इस सफल ऑपरेशन को बारामुला पुलिस और सेना की 29-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आतंकियों के मददगार एक नागरिक(नसीर अहमद खान पुत्र गुलाम मोहम्मद खान) की हत्या में भी शामिल थे। तीनों ओजी वर्कर आतंकी यूसुफ डार और अबरार नदीम भट के इशारे पर वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
इनके पास से 24,500 रुपये, एक चीन निर्मित पिस्टल, दो मैग्जीन, 25 कारतूस, 12 बोर की दो राइफल, तीन कारतूस, एक चाकू, तीन पीपीई किट और तीन वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
तीनों की पहचान राहिल अहमद पुत्र बशीर अहमद, आरिफ अहमद पुत्र गुलाम अहमद और नसीर अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद भट के रूप में हुई है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में अभी कई और खुलासे हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पीपीई किट पहन लूटी बैंक: पुलिस के हाथ लगी कार और राइफल, इस तरह अंजाम दी गई थी वारदात