{"_id":"580cf37c4f1c1bc24dbc1b44","slug":"three-pilgrims-death-in-vaishno-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी
- फोटो : File Photo
भवन और धर्मनगरी के अलग-अलग स्थानों पर दिल का दौरा पड़ने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तीनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। एक यात्री भवन में ही अचेत अवस्था में गिर पड़ा, जिसकी पहचान संजय दामजी (47) निवासी मुंबई के रूप में हुई।
विज्ञापन
दूसरा यात्री भी भवन के पास ही अचेत होकर अचानक गिर गया। कश्मीर सिंह (40) नौशहरा पंजाब का रहने वाला था। जबकि तीसरी महिला यात्री को भी हार्ट अटैक आ गया।
सुशीला देवी (40) उत्तर प्रदेश के बस्ती की रहने वाली थी। यह अपने परिवार वालों के साथ मां वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए आई थी। हालांकि तीनों को अन्य यात्रियों ने मिलकर चिकित्सा केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन